बिज़नेस को ज़्यादा बेहतर तरीके से समझने के लिए, डैशबोर्ड मुश्किल डेटा को कैसे आसान बनाते हैं 

|Updated on: December 13, 2023

आज की डेटा पर निर्भर दुनिया में, बिज़नेस पहले से कहीं ज़्यादा डेटा जनरेट कर रहे हैं। यह डेटा बेशकीमती हो सकता है, लेकिन साथ ही यह थकाने वाला भी हो सकता है और इसे समझना मुश्किल भी हो सकता है।   

लेकिन जब आपके पास पहले से ही रिपोर्टें सेट हैं तो डैशबोर्ड की क्या ज़रूरत है?  

ऐसा मान लें कि आप एक लाइब्रेरी में हैं, जिसमें हज़ारों किताबें हैं और हरेक किताब ज्ञान और जानकारी से भरपूर है। इन किताबों में अनगिनत सवालों के जवाब हैं, लेकिन एक दिक्कत है---ये सारी जानकारी अलग-अलग किताबों में अलग-अलग जगहों पर बिखरी हुई है। लाइब्रेरी बड़ी है, और जानकारी बहुत है। और इसलिए, आप उन पेजों में छिपी अहम जानकारी को समझ नहीं पाते हैं।  

इसी तरह से बिज़नेस डेटा में भी होता है। बिज़नेस ऑपरेशन्स को मैनेज करते समय हरेक दिन कई बिज़नेस रिपोर्टें ली जाती हैं। हालाँकि ये ज़रूरी होती हैं, लेकिन ये बहुत थकाने वाली हो जाती हैं, खासकर व्यापार मालिकों/उद्यमियों और प्रमुख निर्णयकर्ताओं के लिए।  

ये इस तरह है जैसे बिना नक्शे के किसी भीड़-भाड़ वाले इलाके में नेविगेट करना। यहीं पर डैशबोर्ड  काम आते हैं। एक मैप की तरह जो किसी जगह को ढूंढना आसान बनाता है, डैशबोर्ड मुश्किल डेटा को आसान बनाता है।   

डैशबोर्ड  डेटा का एक विज़ुअल रिप्रजेंटेशन है जो यूज़र्स को उनके बिज़नेस के ख़ास मैट्रिक्स और ट्रेंड्स को जल्दी और आसानी से समझने में मदद करता है। डैशबोर्ड का उपयोग सेल्स, मार्केटिंग, ऑपरेशन्स, कस्टमर सेवा और बिज़नेस के कई अन्य पहलुओं को ट्रैक करने के लिए किया जा सकता है।  

समझने में आसान विज़ुअल की मदद से मुश्किल डेटा को सरल बनाकर, डैशबोर्ड बिज़नेसों को समस्याओं की पहचान करने, परफॉरमेंस में सुधार करने और बेहतर निर्णय लेने में मदद कर सकता है।  

डैशबोर्ड मुश्किल डेटा को कैसे सरल बनाते हैं? 

डैशबोर्ड कई तरीकों से मुश्किल डेटा को सरल बनाते हैं। 

सबसे पहले, वे कई स्रोतों से डेटा को सिंगल व्यू में एग्रीगेट करते हैं। इससे यह देखना आसान हो जाता है कि बिज़नेस के अलग-अलग हिस्से कैसा परफॉर्म कर रहे हैं और यह जान सकते हैं कि किन पहलुओं पर ध्यान देने की ज़रूरत है। 

दूसरा, डैशबोर्ड डेटा को दिखाने के लिए विज़ुअल का उपयोग करते हैं। इससे इंसानी दिमाग के लिए जानकारी को समझना और प्रोसेस करना आसान हो जाता है। चार्ट, ग्राफ़ और अन्य विज़ुअल तेजी से ट्रेंड्स, पैटर्न और आउटलियर बता सकते हैं। 

तीसरा, डैशबोर्ड इंटरैक्टिव होते हैं। इसका मतलब यह है कि यूज़र ज़्यादा विस्तृत जानकारी पाने के लिए डेटा में गहराई से जा सकते हैं। यह समस्याओं के समाधान या सुधार के अवसरों की पहचान करने में सहायक हो सकता है 

TallyPrime

किफायती एकाऊँटिंग के द्वारा अपने विकास को बढ़ाएँ। आज ही अपने वित्त को संभालें।

डैशबोर्ड इस्तेमाल करने के क्या फ़ायदे हैं? 

डैशबोर्ड इस्तेमाल करने के क्या फ़ायदे हैं।

डेटा विज़ुअलाइज़ेशन

मुश्किल डेटा को आसानी से समझने के लिए विज़ुअल में बदलें 

एक ही जगह पर अहम जानकारियां

एक ही व्यू में केवल सबसे ज़रूरी मीट्रिक और ट्रेंड्स देखें 

रियल-टाइम इनसाइट्स

रियल-टाइम परफॉरमेंस देखने के लिए डैशबोर्ड को अपडेट रखें 

सभी कामों की बिज़नेस परफॉरमेंस

पूरा व्यू पाने और कोलैबोरेशन का स्कोप जानने के लिए अलग-अलग कामों के डेटा को एक ही जगह पर लाएँ 

 बेहतर निर्णय लेने की क्षमता: 

डैशबोर्ड बिज़नेसों को उनके डेटा का स्पष्ट और बहुत ज़रूरी व्यू देकर बेहतर निर्णय लेने में मदद कर सकता है। इससे बिज़नेसों को समस्याओं को पहचानने, प्रोग्रेस को ट्रैक करने और उनकी भविष्य की दिशा के बारे में सूचित निर्णय लेने में मदद मिल सकती है।  

बेहतर एफिशिएंसी: 

डैशबोर्ड बिज़नेसों को कामों को ऑटोमेटेड करने और यूज़र्स को तुरंत ज़रूरी जानकारी देकर एफिशिएंसी में सुधार करने में मदद कर सकता है। इससे कर्मचारियों को ग्राहक सेवा या सेल्स जैसे अन्य कामों पर ज़्यादा ध्यान देने के लिए समय मिल सकता है।   

बेहतर कम्युनिकेशन: 

डैशबोर्ड बिज़नेसों को डेटा के लिए एक सेंट्रल लोकेशन देकर कम्युनिकेशन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है जिसे कर्मचारियों, पार्टनरों और ग्राहकों के साथ आसानी से शेयर किया जा सकता है। इससे यह पक्का करने में मदद मिल सकती है कि सबके पास हरेक ज़रूरी जानकारी मौजूद है और सभी समान लक्ष्यों की दिशा में काम कर रहे हैं।  

बिज़नेस को ज़्यादा बेहतर तरीके से समझ पाना: 

डैशबोर्ड बिज़नेसों को उनके डेटा में इनसाइट्स देकर उनके बिज़नेस की बेहतर समझ हासिल करने में मदद कर सकता है। इससे बिज़नेसों को सुधार कहाँ करना है यह जानने, नई रणनीतियाँ बनाने और बेहतर निर्णय लेने में मदद मिल सकती है।  

तो फिर, दमदार डैशबोर्ड कैसे बनाएं? 

दमदार डैशबोर्ड बनाने के लिए निम्नलिखित बातों को ध्यान में रखना ज़रूरी है:  

  1. एक स्पष्ट लक्ष्य के साथ शुरुआत करें।आप अपने डैशबोर्ड से क्या हासिल करना चाहते हैं? जब आप अपना लक्ष्य जान लेते हैं, तो आप ट्रैक करने के लिए सही डेटा और मेट्रिक्स चुनना शुरू कर सकते हैं।
  2. इसे सरल रखें।बहुत सारा डेटा थकान दे सकता है और समझना मुश्किल हो सकता है। सबसे ज़रूरी मीट्रिक चुनें जिन्हें ट्रैक करना और उन पर ज़्यादा ध्यान देना है। 
  3. विज़ुअल इस्तेमाल करें।विज़ुअल डेटा कम्युनिकेशन करने का एक पावरफुल तरीका है। अपने डेटा को समझने में आसान बनाने के लिए चार्ट, ग्राफ़ और अन्य विज़ुअल का उपयोग करें। 
  4. इसे इंटरैक्टिव बनाएं।ये ज़रूरी है कि यूज़र ज़्यादा विस्तृत जानकारी पाने के लिए डेटा में गहराई से जा सकें। इससे उन्हें डेटा को बेहतर ढंग से समझने और बेहतर निर्णय लेने में मदद मिलेगी। 
  5. नियमित रूप से अपडेट करें।डैशबोर्ड को लेटेस्ट डेटा के साथ नियमित रूप से अपडेट किया जाना चाहिए। ऐसा करके यूज़र्स को लेटेस्ट जानकारी तक एक्सेस मिलेगी। 

कुछ उदाहरण:  

यहां कुछ उदाहरण दिए गए हैं कि अलग-अलग उद्योगों में मुश्किल डेटा को सरल बनाने के लिए डैशबोर्ड का उपयोग कैसे किया जा सकता है:  

  • एक रिटेल कंपनी सेल्स, इन्वेंट्री और ग्राहक के व्यवहार को ट्रैक करने के लिए डैशबोर्ड का उपयोग कर सकती है। इस जानकारी का उपयोग ट्रेंड्स पहचानने, प्राइसिंग से जुड़े बेहतर निर्णय लेने और ग्राहक सेवा में सुधार करने के लिए किया जा सकता है।  
  • एक मैन्युफैक्चरिंग कंपनी प्रोडक्शन, क्वालिटी और कॉस्ट को ट्रैक करने के लिए डैशबोर्ड का उपयोग कर सकती है। इस जानकारी का इस्तेमाल रुकावटें पहचानने, एफिशिएंसी में सुधार करने और कूड़ा-कचरा कम करने के लिए किया जा सकता है। 

निष्कर्ष  

डैशबोर्ड एक मज़बूत टूल है जो बिज़नेसों को मुश्किल डेटा को सरल बनाने और बेहतर निर्णय लेने में मदद कर सकता है। इन सुझावों की मदद से, आप दमदार डैशबोर्ड बना सकते हैं जो आपके बिज़नेस को सफल होने में मदद करेगा। डैशबोर्ड बिज़नेसों को मुश्किल डेटा को सरल बनाने और बेहतर निर्णय लेने में मदद कर सकता है, और बेहतर एफिशिएंसी पाने, प्रॉफिट बनाने और ग्राहक को खुश रखने में मदद कर सकता है।  

ये केवल कुछ उदाहरण हैं कि मुश्किल डेटा को सरल बनाने और बिज़नेस परफॉरमेंस को बेहतर बनाने के लिए डैशबोर्ड का उपयोग कैसे किया जा सकता है। डैशबोर्ड का असरदार तरीके से इस्तेमाल करके, बिज़नेस अपने डेटा की बेहतर समझ हासिल कर सकते हैं और बेहतर निर्णय ले सकते हैं।  

नवीन्तं संस्करण

इंतज़ार अब खत्म हो गया है क्योंकि TallyPrime अपने लेटेस्ट रिलीज़---TallyPrime4.0 में सिर्फ इंटरैक्टिव डैशबोर्ड के अलावा और भी बहुत कुछ लेकर आया है। 

हरेक यूज़र और कंपनी की मांगों को पूरा करने के लिए, सभी नए वर्सटाइल और एडेप्टेबल डैशबोर्ड कई सुविधाओं से लैस हैं। 

  1. कई रिपोर्टों की इनसाइट्स एक ही स्क्रीन पर अलग-अलग 'टाइल्स' में दिखाई जाती है, जिससे बिज़नेस के ज़रूरी फाइनेंसियल एलिमेंट्स को जानना आसान हो जाता है। यह हर बिज़नेस और यूज़र की जरूरतों को पूरा करने के लिए पूरी तरह से एडजस्टेबल और कस्टमाइज़ेबल है। 
  2. एक इंटरैक्टिव डैशबोर्ड जो पूरी तरह फंक्शनल है, यूज़र्स को ग्राफ़ सहित किसी भी फील्ड से ज़्यादा गहराई वाले डेटा के लिए ड्रिल-डाउन करने की अनुमति देता है। 
  3. आप टाइल्स जोड़कर, उन्हें रीअरेंज करके और उन्हें हटाकर डैशबोर्ड को उस तरीके से व्यवस्थित कर सकते हैं जैसा आपको सही लगे। 
  4. आपके लिए सबसे ज़रूरी डेटा आइटम को शामिल या हटाकर हरेक टाइल की जानकारी को अलग से सेट करने की क्षमता। 

और भी बहुत कुछ... तो बने रहें... 

TallyPrime

किफायती एकाऊँटिंग के द्वारा अपने विकास को बढ़ाएँ। आज ही अपने वित्त को संभालें।